Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
सुनील पांडेय लुधियाना/19 दिसंबर। हाल ही में हुए ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में लुधियाना जिले में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत का सम्मान लोगों ने आप की नीतियों और कामों को पसंद करते हुए वोटों से किया। लेकिन चुनाव नतीजों के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने जीत का जश्न मना रहे आप वर्करों पर हमला कर दिया। लुधियाना के गिल विधानसभा क्षेत्र में हुई खूनी झड़प और फायरिंग के मामले में आम आदमी पार्टी की लीगल विंग ने शिकायतकर्ता पक्ष की तरफ से माननीय कोर्ट में कड़ा रुख अपनाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गिल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस सरपंच और उनके कांग्रेस साथियों द्वारा चुनाव हारने के बाद उन पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें शुक्रवार करुण कुमार, एरिया ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने कोर्ट में पेश किया। माननीय कोर्ट ने तीनों आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में उधमवीर सिंह (घायल), हरपाल सिंह और हरपिंदरपाल कौर उर्फ पूजा (पंच) शामिल हैं। इस मामले में, आप लीगल विंग के मालवा सेंट्रल ज़ोन के इंचार्ज एडवोकेट गुरप्रीत सिंह सैनी और आप लीगल विंग के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एडवोकेट चंद्रकांत कालिया कोर्ट में पेश हुए और कानूनी स्थिति का मजबूती से बचाव किया। बाद में, उन्होंने भरोसा दिलाया कि आप लीगल विंग कोर्ट में इस मामले को पूरी ताकत से लड़ेगी और शिकायतकर्ता और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर मुमकिन कदम उठाएगी।