Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना 14 Jan - मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गांधी नगर मार्केट एसोसिएशन की ओर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 88 के पार्षद नीरज आहूजा बूटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ समाजसेवी राजू चावला भी मौजूद थे।इस अवसर पर वार्ड न 88 से पार्षद नीरज आहूजा बूटा ने कहा, “मकर संक्रांति का पर्व सेवा, समर्पण और भाईचारे का संदेश देता है। गांधी नगर मार्केट एसोसिएशन द्वारा लगाया गया यह लंगर समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को सहारा मिलता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है।”वहीं राजू चावला ने कहा, “लंगर सेवा हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। गांधी नगर मार्केट एसोसिएशन ने मकर संक्रांति पर यह आयोजन कर मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है। हम सभी को आगे बढ़कर ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देना चाहिए।”