Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब, 14 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित पावन माघी मेले में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा केवल पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि खून और भाईचारे के रिश्ते से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब संकट में पड़ा है, हरियाणा ने छोटे भाई की तरह हरसंभव सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने श्री मुक्तसर साहिब की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को नमन करते हुए कहा कि यह पवित्र धरती चालीस मुक्तों के बलिदान की साक्षी है और हमें सत्य व अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय पंजाब सरकार जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने जनता से किए वादे केवल कागजों तक सीमित रखे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने चुनावी संकल्प पत्र के 217 वादों में से 54 वादे एक वर्ष में पूरे कर दिए हैं। किसानों के हित में हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया जाता है। पराली प्रबंधन, फसल बीमा, मुआवजा, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना, गरीब परिवारों को सस्ती गैस और आयुष्मान भारत-चिरायु योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य उपस्थित रहे।