Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
तेज धार हथियारों की नोक पर दिया गया था लुट को अंजाम -चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/14/जनवरी। जगरांव के लहदी भैणी इलाके में तेज धार हथियारों की नोक पर घर में घुसकर लूटपाट करने वाले चारों आरोपियों की पहचान हो गई है। सिटी जगराओं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान काउंके कलां गांव के रहने वाले काका और गुरदीप और जगराओं के लडे फाटक के रहने वाले काकू और सोनू के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद सहरोज आलम, जो बिहार का रहने वाला है और अभी जगरांव के लेहदी भैणी में रहता है, ने पुलिस में शिकायत दी थी। वह लंबे समय से जगरांव में मूंगफली और गुड़ बेचकर अपने परिवार का गुज़ारा कर रहा है। चार युवक ज़बरदस्ती उसके घर में घुस कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम। पीड़ित के मुताबिक, यह घटना 10 जनवरी को सुबह करीब 2:30 बजे हुई। वह अरशद आलम और कुछ अन्य लोगों के साथ अपने कमरे में सो रहा था, तभी चार युवक ज़बरदस्ती कमरे में घुस आए। उनके पास धारदार हथियार थे, जिससे अंदर मौजूद सभी लोग डर गए। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी ने उसकी गर्दन के पास कंधे पर तलवार रखकर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे आरोपी ने भी उसे धमकाया। इसी बीच, तीसरे आरोपी ने दिन भर की कमाई वाला बैग ले लिया, जबकि चौथे आरोपी ने चार्ज में लगे सभी मोबाइल फोन ले लिए। इसके बाद चारों आरोपी मौके से भाग गए। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास और चौक के आसपास की सड़कों पर लगे कई कैमरों की जांच के बाद उन्हें आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।