Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 16 Jan : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने बलटाना इलाके में एक युवक को नशे की हालत में काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चौकी बलटाना से एएसआई सुलखण सिंह ने बताया कि 15 जनवरी 2026 की शाम वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और नशेड़ियों की चेकिंग के लिए कमेटी पार्क, बलटाना पहुंचे थे। उनके साथ होमगार्ड रमनदीप सिंह और पीएचजी मनिंदर सिंह भी मौजूद थे। इसी दौरान पार्क में एक युवक बेंच पर बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया। युवक की हालत से प्रतीत हो रहा था कि उसने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया हुआ है। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हैरी पुत्र श्री राजू कुमार निवासी मकान नंबर 242, पंजाब मॉडल कॉम्प्लेक्स, बलटाना बताया। एएसआई सुलखण सिंह ने नियमानुसार युवक को उसके अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि उसकी तलाशी किसी मजिस्ट्रेट या गजटेड अधिकारी के सामने करवाई जा सकती है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस दिया गया। युवक ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए अपनी तलाशी मौके पर ही पुलिस से कराने की सहमति दी। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई नशीला पदार्थ या नकदी बरामद नहीं हुई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने कुछ समय पहले “चिट्टा” नामक नशीले पदार्थ का सेवन किया था, जो उसने एक राहुल नामक युवक से लिया था, हालांकि वह उसका पता और मोबाइल नंबर नहीं बता सका। आरोपी ने बताया कि नशा करने के बाद उसने पन्नी और अन्य सामग्री फेंक दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी हैरी नशीले पदार्थ के सेवन का आदी है और उसने एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत अपराध किया है। इस पर थाना जीरकपुर में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने विशेष रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की