Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चरणजीत सिंह चन्न जगरांव/19 दिसंबर। लाजपत राय कन्या विद्यालय, जगराओं में आज सामाजिक जागरूकता को समर्पित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायिक अधिकारी नेहा जिंदल, जेजेएमआईसी, जगराओं ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत की। न्याय विभाग से रीडर कमलजीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल नीना गुप्ता ने की। विद्यालय के मैनेजर मुकेश कुमार और सचिव विकास मल्होत्रा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं। नुक्कड़ नाटक के ज़रिए विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार, नशे की लत और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर सशक्त प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर होना पड़ा। मुख्य अतिथि जेजेएमआईसी नेहा जिंदल ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यालय परिसर में गूंजते संदेशों ने सभी के मन में जागरूकता और जिम्मेदारी का संकल्प जगाया।