Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
नई ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से शोध कार्य होगा तेज और पारदर्शी चंडीगढ़ 16 Jan । पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई ऑनलाइन सैफ (Sophisticated Analytical Instrumentation Facility) वेबसाइट लॉन्च की है। यह प्लेटफ़ॉर्म शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को अत्याधुनिक उपकरणों तक सरल, तेज और पारदर्शी पहुंच प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. रेणु विग ने वेबसाइट का उद्घाटन करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है, ताकि शोधकर्ताओं और छात्रों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान आसान हो सके। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वैज्ञानिक डाॅ. प्रतिष्ठा पांडे ने कहा कि इस प्रकार की डिजिटल पहल शोध और अनुसंधान के ढांचे को मजबूती प्रदान करेगी और कार्यक्षमता में सुधार लाएगी। सैफ के निदेशक प्रो. गौरव वर्मा ने बताया कि नई वेबसाइट पर शोधकर्ता उपकरणों की बुकिंग, भुगतान, रिपोर्ट डाउनलोड और उपयोग से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शोध कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय की बचत होगी। शोधकर्ता और छात्र अब किसी भी समय इस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से अपने अनुसंधान कार्य को सुविधाजनक और तेज़ गति से आगे बढ़ा सकते हैं।