Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 17 Jan : शिवालिक विहार, शिवा चौक नवजीवन मार्केट और शांति कुंज सोसाइटी में लंबे समय से बंद पड़ी सीवरेज लाइनों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। कमेटी प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों के निर्देश पर बुधवार को म्यूनिसिपल कमेटी की पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी सीवरेज लाइनों को खुलवाया। इस दौरान वार्ड की पार्षद रेणु पवन नेहरू स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और कार्य की निगरानी करते हुए कर्मचारियों से सभी लाइनों को सुचारू रूप से खुलवाया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते कई दिनों से सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा था। इससे न सिर्फ लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी, बल्कि बदबू और गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने तुरंत म्यूनिसिपल कमेटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पार्षद रेणु पवन नेहरू के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने शिवालिक विहार, शिवा चौक नवजीवन मार्केट और शांति कुंज सोसाइटी में बंद पड़ी सभी सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से जाम हटाया गया, जिससे सीवरेज व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सकी। पार्षद रेणु पवन नेहरू ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की दिक्कतें न हों, इसके लिए सीवरेज सिस्टम की नियमित जांच और सफाई करवाई जाएगी। वहीं, कमेटी प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने भी कहा कि नगर के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना म्यूनिसिपल कमेटी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीवरेज लाइनों के खुलने से राहत महसूस कर रहे स्थानीय लोगों ने पार्षद रेणु पवन नेहरू और कमेटी प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि समय पर की गई इस कार्रवाई से बड़ी परेशानी टल गई और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हुई