Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 17 Jan । सेक्टर 39 थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-39 की पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और निगरानी में की। पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-39 की टीम ने एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका , एसडीपीओ साउथ वेस्ट गुरजीत कौर तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम दयाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया।पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी कृष्ण उर्फ़ काशु और आर्यन उर्फ़ हनी के रूप में हुई हैं | पुलिस के मुताबिक यह मामला एफआईआर नंबर 5, दिनांक 16 जनवरी 2025, धारा 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता मंदीप ने पुलिस को बताया कि 16 शुक्रवार को उसका भाई सुमित उर्फ गोलू एक्टिवा पर डीएमसी जा रहा था। जब वह सेक्टर-37 स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहा था, तभी पुराने विवाद के चलते कृष्ण उर्फ काशू और आर्यन उर्फ हनी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट पार कर जब सुमित सेक्टर-38 स्थित पर्यास बिल्डिंग के पास पहुंचा, तो आरोपियों ने उसकी एक्टिवा को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आर्यन उर्फ हनी ने सुमित के हाथ पकड़ लिए, जबकि कृष्ण उर्फ काशू ने उस पर धारदार चाकू से सीने पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सुमित को उसके भाई मंदीप द्वारा थ्री-व्हीलर से पीजीआई, सेक्टर-12 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-26 में दर्ज एफआईआर नंबर 43 (दिनांक 23 अप्रैल 2025) तथा थाना सेक्टर-11 में दर्ज डीडीआर नंबर 72 (दिनांक 27 फरवरी 2025) के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है | फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।