Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 17 Jan । ट्राईसिटी क्षेत्रचंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में मौसम ने करवट ली है। बीते दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद अब लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। शनिवार को धूप और हल्के बादलों की मौजूदगी के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड की तीव्रता कम महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। लगातार धूप निकलने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। सुहावने मौसम का असर शहर की रौनक पर भी दिखा। पार्कों, ग्रीन बेल्ट और पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। सुखना लेक पर बोटिंग करने वालों की संख्या में भी इजाफा देखा गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 से 23 जनवरी के बीच ट्राईसिटी में हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना फिलहाल कम है। वर्षा के चलते वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन यह लंबे समय तक टिकने वाला नहीं होगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम राहत भरा बना रहने की उम्मीद है।