Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला 17 Jan । इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज (उत्तर प्रदेश निवासी) के रूप में हुई है। वह पंचकूला में किराये के मकान में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में आरोपी राज ने इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी से दोस्ती की। धीरे-धीरे उसने नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना का भंडाफोड़ तब हुआ जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सेक्टर-20 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही किशोरी और उसके परिवार को सुरक्षा और मानसिक सहायता प्रदान करने की भी व्यवस्था की जा रही है।