Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 18 Jan : चिकित्सा सेवा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32 के रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर लक्ष्मीकांत तिवारी को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने होटल द ललित में आयोजित समारोह में प्रदान किया। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, श्याम सिंह राणा और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा भी मौजूद रहे। देशभर से चयनित 20 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लक्ष्मीकांत तिवारी पिछले तीन दशकों से जीएमसीएच में सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों की सुरक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली जांच व्यवस्था और रेडियोलॉजिकल सेफ्टी मानकों के पालन में उनके योगदान को सराहा गया। राज्यपाल ने कहा कि तिवारी का कार्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायक है। 10 सितंबर 1971 को चंडीगढ़ में जन्मे तिवारी ने पीजीआई से शिक्षा प्राप्त की और 1994 से जीएमसीएच से जुड़े हैं। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और भ्रूण हत्या के खिलाफ बनाई गई उनकी लघु फिल्म को देशभर में सराहना मिली है। सम्मान मिलने पर चिकित्सा जगत ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।