Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 18 जनवरी: पंजाब सरकार ने सार्वजनिक सुरक्षा और पशु कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में राज्य की पहली 'डॉग सेंचुरी' का उद्घाटन किया है। स्थानीय निकाय एवं उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने रविवार को इसका विधिवत शुभारंभ कर शहरवासियों से किया अपना एक और बड़ा चुनावी वादा पूरा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन और सुरक्षा का वादा उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह सेंचुरी आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइंस के तहत बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में डॉग बाइट (कुत्तों के काटने) की घटनाओं को कम करना और बेसहारा कुत्तों को बेहतर चिकित्सा, आश्रय और उपचार प्रदान करना है। सेंचुरी की प्रमुख विशेषताएं: क्षमता: इस पायलट प्रोजेक्ट में फिलहाल 500 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है। विस्तार: लुधियाना की सफलता के बाद पूरे पंजाब में ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नसबंदी अभियान: मंत्री ने अधिकारियों को आवारा कुत्तों की नसबंदी (Sterilization) के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुलभा जिंदल और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों का मुद्दा गंभीर है और यह पहल मानवाधिकारों और पशु अधिकारों के बीच एक बेहतरीन संतुलन है। इस अवसर पर मेयर इंद्रजीत कौर, डीसी हिमांशु जैन और नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।