Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना 19 Jan : पंजाब आबकारी एवं कराधान विभाग के चेयरमैन परमपाल सिंह बावा ने चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU) का दौरा कर उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की । इस दौरान उन्होंने पंजाब के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में सीआईसीयू की सक्रिय भूमिका की सराहना की। बावा ने कहा कि पंजाब के उद्योग अब गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय सप्लाई चेन की जरूरतों के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स अवेयरनेस और पारदर्शी सिस्टम को आर्थिक विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा, “उद्योग और आबकारी-कराधान विभाग के बीच सहयोगात्मक और सुविधाजनक दृष्टिकोण से ही टिकाऊ विकास संभव है। विभाग प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और स्पष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उद्यमी नवाचार और विस्तार पर ध्यान दे सकें।” बावा ने सीआईसीयू द्वारा एमएसएमई को रेगुलेटरी कंप्लायंस, डिजिटलीकरण और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए मार्गदर्शन देने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से सीआईसीयू अध्यक्ष श्री उपकार सिंह आहूजा और पूरी टीम के प्रयासों को सराहा, जो नियमित इंडस्ट्री इंटरैक्शन, सलाहकारी पहल और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बना रहे हैं। इस मौके पर उद्योग प्रतिनिधियों ने बावा के दौरे को सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं और उद्यमियों के बीच संवाद को और मजबूत करने पर सहमति बनी। इस इंटरैक्शन ने सीआईसीयू की भूमिका को सरकार और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में और पुख्ता किया, जिससे पंजाब में विकासोन्मुख और सशक्त औद्योगिक माहौल बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।