Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चार बाइक सवार हमलावरों ने रात 3 बजे बरसाईं गोलियां, कार जलाने की भी कोशिश लुधियाना/खन्ना 19 Jan : जिले के खन्ना स्थित खटीका मोहल्ले में सोमवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी और फैशन डिजाइनर आशु विजन की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आशु विजन ‘देव कलेक्शन’ के मालिक हैं और कई नामी पंजाबी कलाकारों के लिए डिजाइनिंग करते हैं। हमले के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार तड़के करीब 3:40 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश कोठी के बाहर पहुंचे और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। पहले गेट को निशाना बनाया गया, फिर बाहर खड़ी कार के फ्रंट शीशे पर गोली मारी गई। इसके बाद हमलावरों ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन असफल रहे और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खोखे और अन्य सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के रूट और पहचान का पता लगाया जा सके। पुलिस आशु विजन से किसी धमकी, पुराने विवाद या शोरूम से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।