Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
जांच में खामियों के बाद अदालत ने कहा अभियोजन के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद अजीत झा मोहाली 19 Jan ।आर्मी अधिकारी कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट के मामले में अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मोहाली स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने इस प्रकरण में पंजाब पुलिस के पांच अधिकारियों को मुकदमे का सामना करने के आदेश दिए हैं। यह फैसला सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट और जांच में उजागर हुई गंभीर चूकों के आधार पर लिया गया। अदालत ने इंस्पेक्टर रौनी सिंह, इंस्पेक्टर हैरी बोपराई, इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर शामिंदर सिंह और कांस्टेबल जय सिंह को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत तलब किया है। कोर्ट का कहना है कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के लिए पर्याप्त हैं। सीबीआई की जांच के मुताबिक यह घटना उस समय हुई, जब कर्नल बाठ अपने पुत्र के साथ दिल्ली से पटियाला जा रहे थे। रात करीब सवा बारह बजे हरबंस ढाबे के पास उनकी गाड़ी को गलत दिशा से आए वाहनों ने रोक लिया। इसके बाद हुए विवाद में कथित तौर पर सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पर हमला किया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चार्जशीट में राजिंदरा अस्पताल, पटियाला और एम्स द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। मेडिकल दस्तावेजों के अनुसार, कर्नल बाठ को गंभीर चोटें आई थीं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाती हैं। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में पटियाला पुलिस की प्रारंभिक जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। एजेंसी के अनुसार, 14 मार्च 2025 को पीड़ित अधिकारी ने हमलावरों के नामों के साथ विस्तृत बयान दिया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसे एफआईआर के बजाय केवल डेली डायरी में दर्ज किया। इसके उलट, पहली एफआईआर ढाबा मालिक के बयान पर दर्ज की गई, जिससे मामले की दिशा ही बदल गई। जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि अहम सीसीटीवी फुटेज समय पर जब्त नहीं की गई, कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण में देरी हुई और कई जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को नजरअंदाज किया गया। सीबीआई का आरोप है कि एक सेवारत आर्मी अधिकारी से जुड़े गंभीर मामले में निष्पक्षता से जांच नहीं की गई। अदालत ने सभी पहलुओं, गवाहों के बयान और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद स्पष्ट किया कि आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ ट्रायल चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।