Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 20 जनवरी : मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए लुधियाना उत्तर से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 88 में बुड्ढे नाले (दरिया) के किनारे रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। 1.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास विधायक बग्गा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत जैन नगर, शिवपुरी पुली से बसंत नगर तक बुड्ढे नाले के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इस पर कुल 1.94 करोड़ रुपये (क्रमशः 95 लाख और 99 लाख रुपये) खर्च किए जाएंगे। बाढ़ जैसी स्थिति से मिलेगा छुटकारा लंबे समय से जैन नगर, बसंत नगर और गांधी नगर के निवासी शिकायत कर रहे थे कि बारिश के दौरान नाले का पानी ओवरफ्लो होकर उनके घरों और गलियों में घुस जाता है। विधायक ने कहा, "पिछली सरकारें इस समस्या का समाधान करने में विफल रहीं, लेकिन हमने जनता से किया वादा पूरा किया है। इस दीवार के बनने से भविष्य में ओवरफ्लो का खतरा खत्म हो जाएगा।" समय सीमा और अन्य सुविधाएं विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य आगामी बरसात से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दीवार बनने के बाद क्षेत्र में बेहतर रोशनी के लिए नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लुधियाना उत्तर के विकास के लिए अनुदान की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद नीरज आहूजा, पार्षद अमन बग्गा और बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।