Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ , 22 जनवरी - अखिल भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों की विभिन्न खेलों में ट्रायल 27 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी तक खेल विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। इच्छुक महिला व पुरूष अधिकारी निर्धारित स्थान व तिथि को पहुंच कर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा में कैरम, कबड्डी , शतरंज, फिजिक, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों के लिये 27 जनवरी को पुरूषों तथा 28 जनवरी को महिलाओं की सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट 2025-26 का ट्रायल लिया जाएगा। क्रिकेट के लिए 29 जनवरी को करनाल के करण खेल स्टेडियम में ट्रायल होगी, चेस टूर्नामेंट 29 जनवरी को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट कम्प्लेक्स में ,फिजिकल टूर्नामेंट 29 जनवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में , बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 फरवरी को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पंचकूला में तथा 2 फरवरी को करनाल के कर्ण स्टेडियम में कैरम टूर्नामेंट 2025-26 के लिए ट्रायल आयोजन आयोजन किया जाएगा।