Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 22 Jan : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। यह घोषणा चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी एवं गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों की उपस्थिति में की।अतुल गर्ग ने मेयर पद के लिए सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए जसमनप्रीत सिंह तथा डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन शर्मा के नामों की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के उपरांत तीनों प्रत्याशियों ने संयुक्त आयुक्त कम सचिव, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ हिमांशु गुप्ता को अपने-अपने नामांकन पत्र सौंपे। यह नामांकन प्रक्रिया चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भारत कुमार, इंदिरा सिंह, महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, मेयर हरप्रीत कौर बबला, मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, संजय पुरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षद मौजूद रहे। अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी संगठन के समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में नगर निगम चंडीगढ़ में पारदर्शिता, विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। पार्टी ने विश्वास जताया कि सभी पार्षद एकजुट होकर संगठन के निर्णय को मजबूती देंगे और चंडीगढ़ के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।