Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 22 Jan : पंजाब एक्साइज विभाग की नाकाबंदी के दौरान चेकिंग से बचने के लिए सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागी आई20 कार से पुलिस ने 60 बोतल अवैध शराब बरामद की है। कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट के साथ-साथ सरकारी काम में बाधा डालने और चेकिंग वाहन को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर राय ने पुलिस स्टाफ के साथ बरवाला रोड पर बस अड्डा सैदपुरा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सफेद रंग की आई20 कार (नंबर सीएच01 एडी 1348) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रुकने की बजाय तेज़ी से भागने की कोशिश की। भागने के दौरान कार सरकारी बोलेरो वाहन से टकरा गई। पुलिस की मदद से कार में सवार अनुज कुमार (पुत्र मेवा राम) और संजय (पुत्र मोहिंदर), दोनों निवासी हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ को मौके पर काबू कर लिया गया। कार की तलाशी लेने पर “999” ब्रांड की 60 बोतलें व्हिस्की बरामद हुईं, जिन पर “केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए” अंकित था। इस संबंध में एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर राय द्वारा तैयार रुक्का के आधार पर थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 34 दिनांक 21.01.2026 दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम की धारा 61 व 78 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(4), 221, 132, 34 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई