Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 22 Jan : भगवान श्री राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर फर्नीचर मार्केट बलटाना की ओर से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। भंडारे में आने वाले सभी लोगों के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और धार्मिक आस्था को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर फर्नीचर मार्केट बलटाना के प्रमुख सदस्यों में प्रवीन मित्तल, राजेश गोयल, सुनील अग्रवाल, बीरू, देवीचंद गर्ग, राजेश बंसल, सलिंदर गोयल, संजय मित्तल, नराता राम, दीपक, बालकिशन, प्रवीन सिंगला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि भगवान श्री राम का आदर्श जीवन हमें सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे। भंडारे के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।