Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है पीएसपीसीएल स्टाफ चंडीगढ़, 23 जनवरी: पंजाब राज्य में तेज़ हवाओं के साथ हुई व्यापक बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण पेड़ों का उखड़कर बिजली लाइनों पर गिरना रहा, जिससे बिजली के खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर संरचनाओं को नुकसान पहुंचा। बिजली विभाग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि निर्माणाधीन एक ट्रांसमिशन टावर बनूड–भाबत 66 केवी लाइन पर गिर गया, जिसके कारण ज़ीरकपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार राज्य भर में 600 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा वितरण ट्रांसफार्मरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद पीएसपीसीएल का स्टाफ दिन-रात लगातार कार्य कर रहा है ताकि बिजली आपूर्ति को शीघ्रातिशीघ्र बहाल किया जा सके।