Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: महिंद्रा समूह पंजाब में निवेश के जरिए अपने औद्योगिक आधार को लगातार मजबूत कर रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एसएमएल इसुज़ु लिमिटेड में 58.96 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर पंजाब को ऑटोमोबाइल विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। लगभग 555 करोड़ रुपये के इस अधिग्रहण के बाद कंपनी का नाम एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसएमएल महिंद्रा लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अग्रणी है और लॉजिस्टिक्स, यात्री परिवहन व संस्थागत मोबिलिटी के लिए ट्रक, बस और विशेष वाहन बनाती है। कंपनी शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) स्थित अपनी अत्याधुनिक इकाई में पहले ही करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है, जहां पूर्णतः एकीकृत ऑटोमोबाइल निर्माण परिसर संचालित है। पंजाब में विस्तार को लेकर एसएमएल महिंद्रा के कार्यकारी चेयरमैन विनोद सहाय के हवाले से बताया गया कि कंपनी ने 100 करोड़ रुपये से मौजूदा यूनिट के आधुनिकीकरण और 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से एक अन्य राज्य की विनिर्माण इकाई को पंजाब स्थानांतरित करने का रोडमैप तैयार किया है। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पारदर्शी नीतियां, सिंगल-विंडो सिस्टम और कुशल कार्यबल के कारण पंजाब देश के शीर्ष निवेश गंतव्यों में उभर रहा है, जिससे बड़े औद्योगिक घरानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।