Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पहला आरोपी न्यायिक हिरासत भेजा, सप्लायर से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी पंचकूला 24 Jan : पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर नशीली दवाइयों की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी काबू कर लिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक टिपरा बाईपास, कालका के पास नशीली गोलियों के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर इन्चार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मन्दीप उर्फ मनी वासी पिंजौर, पंचकूला उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद थैले से 2280 लोमोटिल की गोलियां बरामद की गईं। आरोपी के पास इन दवाइयों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा ड्रग कंट्रोलर को भी सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी मन्दीप को 20 जनवरी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 21 जनवरी को इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर अतुल कुमार वासी कालका, पंचकूला को भी गिरफ्तार कर लिया। मन्दीप से आगे पूछताछ की आवश्यकता न होने के चलते उसे 22 जनवरी को एक दिन पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी अतुल को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा पंचकूला पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशीली दवाइयों की अवैध सप्लाई में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।