Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 24 जनवरी: प्रमुख होजरी इंडस्ट्री पर बढ़ते दबाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने केंद्र सरकार से अमेरिका के साथ शीघ्र व्यापार समझौता करने की मांग की है। दीवान ने कहा कि लुधियाना लंबे समय से देश का होजरी हब रहा है और यहां बने उत्पाद दुनिया भर में निर्यात होते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उद्योग बढ़ती उत्पादन लागत, कच्चे माल, बिजली और लॉजिस्टिक्स खर्च से जूझ रहा है। अब अमेरिका द्वारा भारतीय कपड़ा निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने बताया कि ऊंचे टैरिफ के कारण अमेरिका को निर्यात अव्यावहारिक होता जा रहा है, जिससे ऑर्डर घट रहे हैं और कई इकाइयों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। उद्योग संगठनों के अनुसार यदि हालात नहीं सुधरे तो हजारों श्रमिक, विशेषकर प्रवासी मजदूर, बेरोजगारी की चपेट में आ सकते हैं। दीवान ने कहा कि बढ़ी लागत का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ेगा और निटवेयर व होजरी उत्पाद महंगे हो सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता घटेगी। साथ ही, भारत अमेरिका में कम टैरिफ का लाभ ले रहे अन्य देशों के मुकाबले अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त खो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को प्राथमिकता देकर लुधियाना की होजरी इंडस्ट्री को राहत दी जाए।