Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कटड़ा 25 जनवरी : मां वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने के कारण प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाए हैं। रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते शाम 4:30 बजे से यात्रा पंजीकरण कक्ष (आरएफआईडी काउंटर) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि जो श्रद्धालु रविवार शाम के बाद कटड़ा पहुंचे हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए सोमवार सुबह 4:00 बजे तक इंतजार करना होगा। तब तक यात्रियों को कटड़ा में ही रुकना पड़ेगा और काउंटर खुलने के बाद ही आगे की यात्रा संभव होगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी शनिवार रात को श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे पहले ही आरएफआईडी काउंटर बंद कर दिया था, ताकि भवन मार्ग पर अत्यधिक दबाव न पड़े और किसी प्रकार की अव्यवस्था या हादसे से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले पंजीकरण समय और भीड़ की स्थिति की जानकारी जरूर लें, अनावश्यक जल्दबाजी न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इससे सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनी रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि मां वैष्णो देवी की यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।