Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 25 Jan : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर डेराबस्सी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हांस के निर्देशों के तहत रविवार को डीएसपी भूपिंदर सिंह (कमांडर सेंटर, मोहाली) की अगुवाई में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अफवाह, शरारती तत्वों की गतिविधि या कानून विरोधी हरकत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी डेराबस्सी सुमित मोर, थाना प्रभारी हंडेसरा गुरमेहर सिंह, चौकी इंचार्ज मुबारकपुर कुलवंत सिंह, चौकी इंचार्ज लहली गुरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने डेराबस्सी शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों, रिहायशी क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी को दें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से शहर में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे फ्लैग मार्च से शरारती तत्वों में डर बना रहता है और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।