Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना 25 Jan : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा, स्वास्थ्य, प्रशासन, शिक्षा एवं जनहित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ रहे। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 100 से अधिक समाजसेवियों, डॉक्टरों, अधिकारियों, शिक्षकों, पुलिस कर्मियों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सम्मानितों को बधाई देते हुए कहा कि समाज की प्रगति ऐसे ही कर्मठ और सेवाभावी लोगों के प्रयासों से संभव है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, पुलिस कर्मी, शिक्षक और स्वयंसेवी संस्थाएं समाज की रीढ़ हैं। सम्मानित होने वालों में इंदरजीत सिंह नागपाल (सहायक कमिश्नर आबकारी), स्वानी गुप्ता (सहायक कमिश्नर आबकारी पूर्वी), जीवनदीप सिंह, जसवीर सिंह (डीआरसी), नवदीप सिंह (ईटीओ), असमंतबीर सिंह (तहसीलदार लुधियाना पूर्वी), डॉ. सदनेश गुप्ता, डॉ. मनिंदर सिंह भसीन, डॉ. रूपिंदर सिंह, डॉ. साहिल रोहित नरंग, डॉ. मोनिका सिंगला (डीएम पीजीआई), पाली डेटवालिया (फोक सिंगर), गुंडीदप बंसल (ड्रग कंट्रोल ऑफिसर), नितिश (रघुनाथ हॉस्पिटल), हरलीन कौर, राजवीर चिसल, सचिन थापर, पूनीत पाल कौर बत्रा, इकबाल सिंह एडवोकेट, लखविंदर छाबड़ा, अश्विनाश गुप्ता, बलविंदर कौर (आशा वर्कर), अम्बर, श्वेता, देविका, तनशीन अरोड़ा, अंजली, ईशा ढींगरा (EOMC), अजय कुमार, सुखपाल सिंह, नरेश कुमार, लवप्रीत चोपड़ा, अमनजोत चावला, जसतिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, मनदीप कौर, जोगिंदर कौर, गगनदीप सिंह, प्रवीण कुमार, बलजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, दलवीर सिंह, सुदर्शन कुमार, गुरदीप सिंह, वीर सिंह, सरिंदर सिंह, अवतार सिंह, संतपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सवीर सिंह, रविंदर कौर, मनजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, प्रीत सिंह, गीत सिंह, जतिंदर सिंह, भरत, रवि कुमार, अमनदीप सिंह (कंप्यूटर फैकल्टी), मखन सिंह (कंप्यूटर फैकल्टी) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे। सम्मानित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओं, समाज सुधार, नशा विरोधी अभियान, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का धन्यवाद करते हुए सभी सम्मानितों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी समाज सेवा जारी रखने का आह्वान किया।