Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
2 अलग-अलग मामलो में डिटेक्टिव स्टॉफ व एवीटी टीम ने की कार्रवाई, चोरी का सामान व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर चारों को जेल भेजा पंचकूला 26 Jan : पंचकूला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग मामलों में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सरिया, एयर कंडीशनर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पहला मामला पिंजौर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एवीटी इंचार्ज सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 जनवरी को मानकपुर नानकचंद गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर से सरिया चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरजपुर गांव निवासी शमशेर सिंह उर्फ गोटा और रोहित कुमार के रूप में हुई है। ये शातिर चोर मोटरसाइकिल का उपयोग कर निर्माणाधीन सड़कों से लोहे का सामान चोरी करते थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में सरिया और वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर ली है। दूसरे मामले में डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज मनदीप सिंह की टीम ने जून 2025 में रायपुर रानी थाने में दर्ज एक पुरानी चोरी की गुत्थी सुलझाई है। पुलिस ने मौली गांव निवासी रिषभ उर्फ सुदामा और भानू प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने मौली क्षेत्र में स्थित एक पानी की फैक्ट्री में सेंधमारी कर कीमती सामान उड़ाया था। पुलिस ने इनके कब्जे से एक एसी, 2 बड़े डीजल केन और अन्य सामग्री बरामद की है।आज चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक का संदेश: अपराधियों के लिए पंचकूला में कोई जगह नहीं है। हमारी टीमें आधुनिक इंटेलिजेंस और सक्रिय गश्त के जरिए शहर के हर कोने पर नजर रख रही हैं। चाहे वह निर्माणाधीन संपत्तियों से छोटी चोरी हो या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बड़ी सेंधमारी, पुलिस हर मामले को गंभीरता से ले रही है। जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।