Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 26 Jan । 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिवसेना हिन्दुस्तान द्वारा चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में तिरंगा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम मौली जागरां कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जहां शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अजय सिंह चौहान ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे मजबूत और महान संविधान है, जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और लड्डू वितरित कर खुशी साझा की। अजय सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि वह और उनकी पूरी टीम जीवन भर तिरंगे और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में वे सदैव नतमस्तक रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर शिवसेना हिन्दुस्तान की पूरी टीम ने भारत को विश्व गुरु बनाने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने के संकल्प के साथ श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया। साथ ही सभी से प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगठन मंत्री मुरारी लाल, हिंदुस्तान मजदूर सेना के अध्यक्ष किशन चौहान, चंडीगढ़ युवा अध्यक्ष अजीत चौहान, युवा उपाध्यक्ष अमित अटवाल, वार्ड नंबर-7 प्रभारी संजय गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष प्रकाश चंद, युवा अध्यक्ष शिव जयसवाल, चंडीगढ़ प्रचारक सुरेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रधान पप्पू, उत्तम तिवारी, धर्मेंद्र, जसदेव कुमार, शत्रुघ्न सिंह, प्रवीन, सेक्टर-49 से राजकुमार, अनिल बिडला, गुलाब, प्रवीन कपूर, अजय (फोटोग्राफर), डॉ. इब्राहिम खान, राकेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।