Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा 26 जनवरी : शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर, फगवाड़ा में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर समिति के सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया गया। श्री विश्वकर्मा धीमान सभा (रजि.) फगवाड़ा के प्रधान प्रदीप धीमान ने उपस्थितों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल झंडा फहराने और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें अपने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और देश की प्रगति में योगदान दें। प्रदीप धीमान ने बताया कि आगामी 8 फरवरी को श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव में मंदिर की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता श्री परमजीत सिंह भोगल करेंगे, जबकि ध्वजारोहण सरबजीत सिंह सियाण द्वारा किया जायेगा। यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्री विश्वकर्मा से आशीर्वाद लेने का अवसर होगा। इस अवसर पर सुरिंदर पाल धीमान, जसपाल सिंह लाल, गुरनाम सिंह जुतला, अमोलक सिंह झीता, अरुण रूपराय, नरिंदर सिंह भच्चू, रजिंदर सिंह रूपराय, सुखविंदर सिंह कुंदी, सुखजीत सिंह लाल, गुरमुख सिंह लाल, बलविंदर सिंह रतन, नरिंदर सिंह राणा, विक्रम रूपराय सहित अस्पताल ट्रस्ट के डॉक्टर और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर समारोह की गरिमा को बनाए रखा और भक्ति भाव से भगवान श्री विश्वकर्मा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।