Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा 26 जनवरी : शिव सेना (यूबीटी) ने देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर साल की तरह प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में ध्वजारोहण करके मनाया। सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में आयोजित समागम के दौरान मन्दिर कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और शिव सेना (यू.बी.टी.) के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई। तत्पश्चात राष्ट्रागान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। शिव सैनिकों ने वन्दे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। गुरदीप सैनी ने उपस्थितों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन भारत की पूर्ण स्वाधीनता के जश्र के साथ ही आजादी के लिए प्राणों की आहूति देने वाले देशभक्त शूरवीरों को नमन करने का दिन भी है। भारत का संविधान विश्व में सर्वोत्तम संविधान है। जिसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कत्र्वय है। सिटी प्रधान रमन शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान की रक्षा के लिये देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना भी जरूरी है। जिसके लिये शिव सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहता है। सीमा पर बाहरी दुश्मनों से रक्षा के लिये जिस तरह हमारे वीर सैनिक सिर की बाजी लगाने को तैयार रहते हैं, उसी तरह भीतरी दुश्मनों को कानून के कटघरे में पहुंचाना न केवल शिव सैनिकों का बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कत्र्वय है। शिव सैनिकों द्वारा गणतंत्रता दिवस की खुशी में मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर शिव सेना के पंजाब यूथ प्रधान रुपेश धीर, शिव शक्ति मां बगुलामुखी धाम के अध्यक्ष पंडित विजय शास्त्री, पंडित कैलाश नाथ पांडे, पंडित भोला शास्त्री, पंडित मयंक व्यास के अलावा बार एसोसिएशन के प्रधान रविन्द्र शर्मा एडवोकेट, प्रो. अशोक जसवाल, बलजीत भुल्लाराई, कमल गंगड़, रजत भारद्वाज, पुनीत ओंकार नगर, डैनी धीर, बूटा, इंटक प्रधान धमेन्द्र जे.सी.टी., हैरी, चरनजीत सिंह सैनी, सुखदेव सिंह, पारस भारद्वाज, मनीष तिवारी, अजय, ऋषभ शर्मा, दिनेश, दलीप कुमार, सुरजीत कुमार, मुकेश कुमार, सुनील, गोरेलाल, चैरी, शालु हदियाबाद, दीपक, आयुश बाली, करण, आर्यन, भानू, हैरी, अभी, हरमन, हरजी, अनूप, लाडी, पुष्प, जशन, प्रिंस, पारा, अमन चौहान, भरत फगवाड़ा, इरफान, घुग्गी, घुम्मणा, अजय मित्रा, लखन, गोपी, विशाल आदि उपस्थित थे।