Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
इस तरह जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया की असंवेदनशीलता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की कड़ी आलोचना की।
फिल्मी सितारे पब्लिक फिगर होते हैं, इसलिए उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात तेजी से वायरल हो जाती है। चाहे वह उनके निजी जीवन से जुड़ी हो या करियर से—कोई भी विषय हो, पल भर में चर्चा का हिस्सा बन जाता है। आमतौर पर सेलेब्रिटीज से जुड़ी सकारात्मक खबरों पर लोग ज़्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन जैसे ही कोई नकारात्मक खबर आती है, वह आग की तरह फैल जाती है और संबंधित कलाकारों को गहरी पीड़ा पहुंचाती है। खासतौर पर सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व इस हद तक आगे बढ़ जाते हैं कि जीवित लोगों को भी मृत घोषित कर देते हैं, जिससे उनके परिवार वालों को अपूरणीय दुख झेलना पड़ता है। हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र के मामले में भी ऐसा ही देखने को मिला। नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल जाने पर पहले यह खबर फैली कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं, और बाद में सोशल मीडिया पर तो यहां तक दावा कर दिया गया कि उनका निधन हो गया है। इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश पोस्ट कर दिए। इस पर धर्मेंद्र की बेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि उनके पिता जीवित हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिससे सभी हैरान रह गए। हालांकि, बाद में यह खबर सामने आई कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया। लेकिन इससे पहले ही कुछ लोगों ने उन्हें जीवित रहते हुए ही मृत घोषित कर दिया था और सोशल मीडिया पर उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचाया था। इसी मुद्दे को हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने उठाया। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया के रवैये पर नाराज़गी जताई। एक हालिया इंटरव्यू में जान्हवी ने कहा, “मेरी मां श्रीदेवी के निधन के समय भी मैंने देखा था कि कुछ लोग मज़ाक में मीम्स बना रहे थे और उस गंभीर विषय को मनोरंजन बना दिया गया था। हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर भी मीडिया ने बिना पुष्टि के झूठी खबरें और अटकलें फैलाईं। किसी की तकलीफ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के लिए खुशी का कारण बन जाती है।”