Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मौके पर पहुँचा आप सिविल व पुलिस प्रशासन प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की नवीन गोगना बठिंडा, 26 जनवरी (युटर्न ) बठिंडा के मौड़ मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कुर्सियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना और नगर कौंसिल के चेयरमैन करनैल सिंह के बीच स्टेज पर ही झगड़ा हो गया। विवाद स्टेज पर बैठने की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ। चेयरमैन करनैल सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक मैसरखाना और उनके साथियों ने उन कुर्सियों पर कब्जा कर लिया जो उनके लिए आरक्षित नहीं थीं। इस झगड़े के दौरान नगर कौंसिल प्रधान करनैल सिंह ने विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि विधायक ने उन्हें प्रधान नियुक्त करने के लिए 30 लाख रुपये लिए थे। जिसे विधायक मेसरखाना ने सिरे से खारिज कर दिया जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, मौके पर मौजूद सिविल और पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करने और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। मौड़ मंडी नगर कौंसिल के प्रधान करनैल सिंह ने कहा कि नगर कौंसिल ही गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कर रही है।