Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
श्रीनगर, 27 जनवरी: जम्मू-कश्मीर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शमीमा रैना ने डिप्टी कमिश्नर अनंतनाग सैयद फ़खरुद्दीन हमीद (आईएएस) के पिता अब्दुल हमीद शाह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अब्दुल हमीद शाह का निधन जीएमसी अनंतनाग में हुआ। अपने शोक संदेश में शमीमा रैना ने कहा कि यह एक बेहद पीड़ादायक क्षण है और उन्होंने डीसी अनंतनाग तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अब्दुल हमीद शाह एक सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित किया। उनके योगदान के कारण उन्हें पूरे क्षेत्र में आदर और सम्मान प्राप्त था। शमीमा रैना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा, “अल्लाह तआला मरहूम को जन्नत-उल-फिरदौस अता फरमाए और शोकाकुल परिवार को सब्र और हिम्मत दे।”