Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना 27 Jan । भारतीय योग संस्थान, पंजाब उत्तरी जिला लुधियाना की ओर से 26 जनवरी एवं बसंत उत्सव का आयोजन महावीर भवन, फव्वारा चौक, सिविल लाइंस में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में संस्थान के 138 साधकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक वीरेंद्र धीर जी, उत्तरी जिला संरक्षक तरसेम लाल जी, उत्तरी जिला प्रधान सुमन जैन जी, जिला मंत्री सविता अग्रवाल जी एवं जिला संगठन मंत्री अंजू जैन जी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगासनों एवं प्राणायाम अभ्यास से किया गया, जिससे उपस्थित साधकों में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। इसके उपरांत संस्थान के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पांचों क्षेत्रों के कर्मठ कार्यकर्ताओं श्री विनोद कपूर जी, श्री लेख राज जी, श्री रमेश जैन जी, श्री गुलशन शर्मा जी, श्रीमती अमिता सिंगला जी एवं श्रीमती प्रेम जी को सम्मानित किया गया। श्रीमती इंदु जी के नेतृत्व में भारत नगर जोन के साधकों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम ने पूरे सभागार में जोश भर दिया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देकर देशप्रेम की भावना को सशक्त किया गया। उत्तरी जिला प्रधान सुमन जैन जी ने अपने संबोधन में केंद्र प्रमुखों से संस्थान के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। मंच संचालन श्रीमती अनु गर्ग जी ने अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम का समापन वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ किया गया। उपस्थित सभी साधकों एवं अतिथियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और भारतीय योग संस्थान के प्रयासों की सराहना की।