Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 27 Jan : शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जीरकपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना लोहगढ़ क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिगमा सिटी चौक के पास संगीता नामक महिला पैदल किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपटकर मौके से फरार हो गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने स्नैचरों का पीछा करने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल से उनके पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। दूसरी घटना लोहगढ़ के बादल कॉलोनी की है। यहां मकान नंबर-1034 में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक संजीव चौहान ने बताया कि वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। 24 जनवरी की आधी रात के करीब चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में रखी अल्मारियों के ताले तोड़कर करीब 60 हजार रुपये नकद और 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।