Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
लुधियाना 22 दिसंबर। महानगर लुधियाना की सड़कों और फुटपाथों पर आज भी सैकड़ों बेसहारा और बेघर लोग खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो कड़ाके की सर्दी में बिना किसी सुरक्षा के रात बिताते नजर आते हैं। सर्द मौसम के कारण कई लोग बीमार अवस्था में भी देखे जा रहे हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। इन हालातों को देखते हुए समाजसेवक एवं ओबीसी विभाग कांग्रेस लुधियाना के सीनियर वाइस चेयरमैन और जिला कांग्रेस के उपप्रधान विनय वर्मा ने एडीसी लुधियाना राकेश कुमार को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सड़कों व फुटपाथों पर रहने वाले बेसहारा लोगों को तुरंत शेल्टर होम भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रह सकें। विनय वर्मा ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि इन लोगों की स्वास्थ्य जांच और इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा उनके परिवारों का पता लगाकर उन्हें घर तक पहुंचाया जाए, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें।