Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
पुनीत महाजन चंडीगढ़ 28 Jan : देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शुमार पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू), चंडीगढ़ ने हरियाणा की प्रतिभाशाली बेटी और युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को अपने पहले स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना है। सोनीपत जिले के दुभेटा गांव की निवासी 16 वर्षीय अदिति श्योराण, जो स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई स्तर पर क्रिकेट खेलकर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं, को यह प्रतिष्ठित सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. रेणू विग के हाथों प्रदान किया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहली बार स्कूल स्तर पर पढ़ने वाली किसी खिलाड़ी को यह सम्मान देकर खेल जगत में एक नई पहल की है। पीयू प्रशासन ने स्कूल स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से इस अवार्ड की शुरुआत की है। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा अदिति श्योराण की खेल प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर की क्रिकेटर के रूप में तैयार करने के लिए मेंटरशिप देने का निर्णय लिया है। यह सम्मान पंजाब यूनिवर्सिटी के डायरेक्टोरेट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से प्रदान किया गया है। पीयू प्रशासन का कहना है कि भविष्य में हर वर्ष कैंपस से बाहर की विशेष और उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। सम्मान प्राप्त करने के बाद अदिति श्योराण ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से स्कूल स्तर की खिलाड़ी को मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और यह उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि पीयू की यह पहल न केवल उनके सपनों को मजबूती देगी, बल्कि देश की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।