Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लोग कानूनी सेवाओं का लाभ लें व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़े - भगवान दास गुप्ता पटियाला 28 जनवरी : नैशनल कानूनी सेवाएं प्राधिकरण व पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथार्टी व मानयोग अवतार सिंह डिस्ट्रिक्ट व शैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण पटियाला के संरक्षण में मानयोग मैडम अमनदीप कंबोज चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट कम सैक्रेटरी की अगुवाई में जिला सांझ केंद्र व स्कूल प्रबंधक कमेटी के सहयोग से जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलैला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहित कानूनी सेवाएं व बाल विरोधी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सैमीनार में वरिष्ठ समाजसेवी मोटीवेशन स्पीकर भगवान दास गुप्ता पैरा लीगल वालंटियर जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी पटियाला ने मुफ्त कानूनी सेवाओं, तीन नए कानूनों, पंजाब पीड़ित मुआवजा योजना, यौन उत्पीड़न पीड़ित मुआवजा, श्रमिक कार्ड, पेंशन आदि, बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम, महिला शोषण,टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के साथ जुड़ने की अपील की और 13 मार्च 2026 को लगने ‌जा रही नैशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। प्रिंसिपल करमजीत सिंह ने लोगों को किसी भी किस्म का नशा ना करने व आवाजाही नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया। गुरदरशन सिंह सिंह ने धन्यवादी शब्द कहे। इस अवसर पर अवतार सिंह, रमिदरपाल सिंह,शिक्षक और विद्यालय के अन्य छात्र उपस्थित थे। फोटो कैप्शन: वरिष्ठ समाजसेवी व पैरा लीगल वलंटियर भगवान दास गुप्ता कानूनी सेवाएं व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए।