Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना 29 Jan । दृष्टि डॉ. आर.सी. जैन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का प्रेरणादायक बैजिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन सुश्री नमिता राज सिंह, श्रीमती परम सैनी और श्री औलाख ने विशेष रूप से शिरकत की और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। यह समारोह नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक रहा। इंटरैक्ट क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं— नवरीत कौर देओल (कक्षा 9) को अध्यक्ष, सहजलीन कौर (कक्षा 9) को उपाध्यक्ष, चिंतन जैन (कक्षा 9) को कोषाध्यक्ष, दिलजोत कौर (कक्षा 9) को सचिव तथा एकम ग्रेवाल (कक्षा 9) को संयुक्त सचिव बनाया गया। बैजिंग समारोह के बाद इंटरैक्ट क्लब द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “Rights Come with Responsibility – Clean India Begins with Me” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था तथा उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर देना था। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद हरसेहज कौर (कक्षा 7) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरमीन कौर (कक्षा 7) को द्वितीय तथा गुरनाज़ कौर (कक्षा 7) को तृतीय स्थान मिला। वहीं एवेलिन कौर (कक्षा 8) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ, जिसमें छात्रों को सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इंटरैक्ट क्लब ने आने वाले वर्ष में प्रभावशाली गतिविधियां करने का संकल्प लिया।