चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2026: बीजेपी के सौरभ जोशी ने मारी बाज़ी, विपक्ष की एकता फिर टूटी
चंडीगढ़।चंडीगढ़ नगर निगम को आखिरकार नया मेयर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के सौरभ जोशी ने मेयर पद पर जीत दर्ज कर ली। त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की रणनीति काम नहीं आई, जबकि बीजेपी ने अपने पार्षदों को एकजुट रखते हुए सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा।
इस बार चुनावी मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से दूरी बनाते हुए अपने अलग उम्मीदवार उतारे। कयास लगाए जा रहे थे कि अंतिम समय में बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस–आप साथ आ सकते हैं, लेकिन दोनों दल अलग-अलग रास्ते पर चलते नजर आए।
तीनों दलों के उम्मीदवार
• बीजेपी: सौरभ जोशी
• आम आदमी पार्टी: योगेश ढींगरा
• कांग्रेस: गुरप्रीत सिंह गाबी
बीजेपी के पास पहले से ही 18 पार्षदों का समर्थन था, जो जीत की मजबूत नींव साबित हुआ।
तीनों पदों पर किसने किसे उतारा
पार्टी
मेयर
सीनियर डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर
भाजपा
सौरभ जोशी
जसमन सिंह
सुमन देवी
आप
योगेश ढींगरा
मुन्नवर खान
जसविंदर कौर
कांग्रेस
गुरप्रीत सिंह
सचिन गालव
निर्मला देवी