Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
वापसी के घबराए दुकानदारों ने MCX रेटों से भी 20 हजार कम लगाई चांदी की कीमत
नई दिल्ली, 30 जनवरी। शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट से देशभर के सर्राफा बाजारों में हड़कंप मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अचानक हुई मुनाफावसूली ने कीमती धातुओं के भाव को तेजी से नीचे खींच लिया। हालात ऐसे रहे कि महज 24 घंटे में चांदी जहां करीब ₹4.20 लाख के स्तर से फिसलकर लगभग ₹3.20 लाख प्रति किलो तक आ गई, वहीं सोना भी गुरुवार को करीब ₹1.95 लाख प्रति 10 ग्राम छूने के बाद शुक्रवार को ₹1.60 लाख के आसपास कारोबार करता नजर आया। देर शाम तक कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा। भाव गिरते ही बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्राहक सोना-चांदी बेचने दुकानों पर पहुंचने लगे। बढ़ती वापसी को देखते हुए खुदरा ज्वैलर्स ने एहतियातन सोने की खरीद पर उस वक्त के MCX रेटों से भी सोना ₹6 हजार और चांदी पर करीब ₹20 हजार प्रति किलो कम भाव लगाने शुरू कर दिए, जिससे कई जगह ग्राहकों और दुकानदारों के बीच हल्की नोकझोंक की स्थिति भी देखी गई। MCX पर चांदी करीब 16-17 प्रतिशत टूटकर लगभग ₹3.32 लाख प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना करीब 13 प्रतिशत गिरकर ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर की मजबूती और तेज मुनाफावसूली इस गिरावट की बड़ी वजह है। जानकार मानते हैं कि फिलहाल बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रहेगा और निवेशकों को सतर्क रहना होगा।