Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना 30 Jan : FICCI FLO लुधियाना ने विरासत, शिल्पकला और आधुनिक शान का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए एक विशेष फैशन शो “रियासत – द रॉयल कंटिन्यूअम” का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता जिंदल (2025–26) के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जो केवल फैशन तक सीमित न रहकर एक उद्देश्यपूर्ण और भावनात्मक अनुभव बनकर सामने आया। व्हिस्लिंग वुड्स में आयोजित इस शो में FLO की सदस्यों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर नारी सशक्तिकरण और गरिमा का संदेश दिया। प्रतिभागियों को Nooran – The Multi Designer Store द्वारा विशेष रूप से स्टाइल किया गया, जबकि आभूषणों की शान बढ़ाई खुराना ज्वैलरी हाउस ने, जिसने पूरे शो को शाही आभा प्रदान की। FLO लुधियाना को गर्व है कि यह फैशन शो नेशनल वेडिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पूनम शर्मा, नेशनल प्रेसिडेंट, FICCI FLO और श्रीमती शालिनी बेरिवाल, इनिशिएटिव हेड, FLO दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। फैशन शो से पहले एक विशेष एक्सपीरियंस एंड एंटरटेनमेंट सेंटर भी तैयार किया गया, जिसमें महिला उद्यमियों के स्टॉल लगाए गए।