Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा। खरड़ 30 Jan : विधानसभा के यूथ कांग्रेस संगठन में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह और हलचल का माहौल बन गया है। इस कड़ी में सिमरनदीप सिंह उर्फ सिमरन सिद्धू ने अध्यक्ष (प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट) पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया। उनकी इस दावेदारी ने स्थानीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जोश की लहर दौड़ा दी है। युवाओं से अपील: “एकजुट होकर दें समर्थन” सिमरन सिद्धू ने अपने बयान में कहा मेरा लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। अध्यक्ष चुने जाने पर मैं युवाओं के रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दूंगा और संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाऊंगा।उनका यह संदेश यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश सिमरन सिद्धू की उम्मीदवारी को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से खरड़ विधानसभा में यूथ कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। सिमरन सिद्धू का दृष्टिकोण और सक्रियता युवाओं के लिए उदाहरण है। यदि वे अध्यक्ष बने तो संगठन और जनता दोनों को इसका फायदा मिलेगा।एक स्थानीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी नारा और जनता को भरोसा सिमरन सिंह ने अपना चुनावी नारा साझा किया “VOTE & SUPPORT” साथ ही उन्होंने कहा यदि मैं अध्यक्ष चुना जाता हूँ तो खरड़ की स्थानीय और निजी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराऊँगा। जनता मेरे विश्वास पर भरोसा रखे, और मैं खड़ा उतरूंगा।उनका यह भरोसा कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीद और उत्साह की नई लहर पैदा कर रहा है। स्टूडेंट पॉलिटिक्स में सात साल का अनुभव सिमरन सिद्धू पिछले 7 वर्षों से स्टूडेंट पॉलिटिक्स में सक्रिय हैं। इस अनुभव ने उन्हें युवाओं की समस्याओं और उनके हितों को समझने में दक्ष बनाया है। उनका कहना है कि यदि वे अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो यूथ कांग्रेस के कार्यों में युवाओं की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी और संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा। स्थानीय मुद्दों और युवाओं के हितों पर जोर सिमरन सिद्धू ने विशेष रूप से युवाओं के रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को अपने प्राथमिक एजेंडे में रखा है। उनका मानना है कि युवा ही भविष्य हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता। मैं युवाओं की आवाज़ को हर मंच पर उठाऊंगा और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करूंगा। उनका विश्वास ही मेरी ताकत है। खरड़ विधानसभा में सिमरन सिद्धू की उम्मीदवारी ने यूथ कांग्रेस में नई ऊर्जा और दिशा का संचार किया है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह इस बात का संकेत है कि आगामी चुनाव संगठन के लिए निर्णायक और प्रतिस्पर्धात्मक होने जा रहे हैं।सिमरन सिद्धू की सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें इस चुनाव में मजबूत दावेदार बनाती है।