Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अजीत झा. पंचकूला 30 Jan : पंचकूला में अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक और सफलता हाथ लगी है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि बुढ़नपुर क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक अवैध दोमुही चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान तोताराम निवासी मौलीजांगरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर-14 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और उसके खिलाफ पंचकूला व चंडीगढ़ में पहले से ही लड़ाई-झगड़े के कुल चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने साफ किया है कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है और आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।