Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
पंचकूला 31 Jan : सड़क सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए पंचकूला पुलिस ने नए साल के पहले माह के दौरान 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के विरुद्ध एक विशेष मुहिम चलाई, जिसके अंतर्गत शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध शिकंजा कसा गया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे सहित शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी। विशेष रूप से चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा जैसे व्यस्त एवं संवेदनशील स्थानों पर स्थाई नाके स्थापित किए गए हैं, जहाँ एल्कोसेंसर के माध्यम से हर संदिग्ध वाहन चालक की सघन जांच की जा रही है। इस सख्ती का परिणाम यह रहा कि मात्र 30 दिनों के भीतर 730 चालकों के चालान काटे गए और गंभीर रूप से नशे में पाए गए 56 वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पष्ट किया कि शराब का सेवन निर्णय क्षमता को खत्म कर देता है, जो सड़क पर मौत का कारण बनता है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में और अधिक कड़ाई के साथ जारी रहेगा ताकि आम नागरिक निडर होकर सड़कों पर चल सकें।पुलिस कमिश्नर का संदेश:सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक नागरिक कर्तव्य है। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालना है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष लोगों के साथ भी अन्याय है। हमारा लक्ष्य चालान काटना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करना है। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।