Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 25 दिसंबर - हरियाणा में सुशासन दिवस को राज्यव्यापी उत्सव के रूप में मनाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुशासन ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे मजबूत नींव है। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अब शासन आदेश नहीं, बल्कि सेवा है; प्रक्रिया नहीं, बल्कि परिणाम है और सत्ता नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का संकल्प ऐसा हरियाणा बनाने का है, जहां न्याय सुलभ हो, सेवाएं त्वरित हों और हर नागरिक सशक्त महसूस करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में व्यवस्था परिवर्तन से शुरू हुआ सुशासन का अभियान आज ठोस परिणाम दे रहा है, जिसका प्रमाण जनता द्वारा लगातार तीसरी बार दिया गया जनादेश है। उन्होंने बताया कि सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 54 वादे केवल 13 महीनों में पूरे कर दिए हैं, जबकि शेष पर तेजी से काम जारी है। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद पर प्रहार करते हुए सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस, ई-ऑफिस, सीएम विंडो और डीबीटी जैसी पहलों से शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हरियाणा में शासन का चेहरा बदला गया है। सुशासन दिवस के माध्यम से सरकार ने यह संदेश दिया कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।