Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला 31 Jan : पंचकूला के रामगढ़ क्षेत्र में आज पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान खनन सामग्री से लदे एक टिप्पर को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ने मे सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आज शाम रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैदी से नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध टिप्पर को रुकने का इशारा किया गया। जब पुलिस टीम ने वाहन की जांच की और चालक से ई-रवाना बिल माँगा, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिप्पर को कब्जे में लेकर रामगढ़ चौकी में खड़ा करवाया। इसके पश्चात माइनिंग विभाग को सूचित किया गया और विभाग की मौजूदगी में वाहन को नियमानुसार इंपाउंड कर दिया गया है। इस मामले पर विस्तृत जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि खनन माफिया पुलिस की नजरों से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि चालक ने पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से पहचान छिपाने के लिए टिप्पर की नंबर प्लेट पर गीली मिट्टी लेप रखी थी। हमारी टीम ने न केवल अवैध खनन के तहत कार्रवाई की है, बल्कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में चालक का अलग से चालान भी किया है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी इसी प्रकार की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।