Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
केंद्र से बकाया फंड जारी करने और विशेष पैकेज देने की अपील चंडीगढ़, 31 जनवरी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पंजाब से जुड़े प्रमुख मुद्दों को तुरंत हल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कभी देश का अन्नदाता रहा पंजाब आज केंद्रीय फंड न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और निवेश व नीतिगत सहयोग के मामले में उपेक्षित हो रहा है। संधवां ने कहा कि केंद्रीय करों में हिस्सेदारी घटने से पंजाब की वित्तीय स्वायत्तता प्रभावित हुई है, जो सच्चे संघवाद की भावना के विपरीत है। उन्होंने राज्य में गहराते जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि नदी जल के अनुचित बंटवारे और हेडवर्क्स पर नियंत्रण न होने से भूजल स्तर खतरनाक स्तर तक गिर गया है, जिससे कृषि को खतरा पैदा हो रहा है। स्पीकर ने प्रधानमंत्री से चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने, किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने, चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने, बकाया ग्रामीण विकास फंड (RDF) जारी करने और पंजाब के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज घोषित करने की मांग की। उन्होंने सजा पूरी कर चुके बंदियों की रिहाई और मोगा–कोटकपूरा रेलवे लाइन को मंजूरी देने की भी अपील की। संधवां ने कहा कि केंद्र के त्वरित हस्तक्षेप से ही पंजाब को उसका हक और विकास की नई दिशा मिल सकती है।